ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 September 2025

योगी सरकार का बड़ा फैसला , 2017 से 2021 तक के सभी ऑनलाइन चालान किये माफ

योगी सरकार का बड़ा फैसला , 2017 से 2021 तक के सभी ऑनलाइन चालान किये माफ

नेशनल न्यूज़ : योगी सरकार का बड़ा फैसला सामने आया है। बता दे उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत 2017 से 2021 के बीच किए गए सभी ऑनलाइन ई-चालान माफ कर दिए जाएंगे। इससे लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। अब इन चालानों को पोर्टल पर “Disposed- Abated” (यदि मामला कोर्ट में लंबित था) और “Closed – Time-Bar” (यदि मामला ऑफिस में था और समय सीमा खत्म हो गई थी) के रूप में दिखाया जाएगा।

साथ ही, इन चालानों से जुड़े फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) जैसे सभी अवरोध स्वतः हट जाएंगे। हालांकि, टैक्स से जुड़े चालान इस राहत से बाहर रहेंगे, यानी टैक्स संबंधी मामलों में यह राहत लागू नहीं होगी। परिवहन विभाग के मुताबिक,एक महीने के भीतर सभी चालानों की स्थिति पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी, जहां वाहन मालिक अपनी स्थिति देख सकेंगे।

वहीँ किसी भी मदद के लिए वाहन मालिक 149 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं या नजदीकी RTO/ARTO कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।