ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 25 February 2022

जालंधर जिले के बुलंदपुरी में विश्व का सबसे ऊंचा निशान साहिब, 450M कपड़ा लगता है चोला साहिब के लिए

World's highest Nishan Sahib at Bulandpuri in Jalandhar district, 450M cloth is used for Chola Sahib
World's highest Nishan Sahib at Bulandpuri in Jalandhar district, 450M cloth is used for Chola Sahib
[metaslider id=711] जालंधर : आपको बता दे कि पंजाब के जालंधर जिले के बुलंदपुरी में विश्व का सबसे ऊंचा निशान साहिब 255 फुट ऊंचा और करीब 21.21 टन वजनी निशान साहिब बुलंद दिखाई देता है। बता दे कि इस पर हर साल फरवरी महीने में चोला साहिब चढ़ाने की रस्म होती है। बताया जाता है है इस पर चोला साहिब के लिए 450M कपड़ा लगता है। वहीँ इसे उतारने के लिए जबरदस्त हाइड्रोलिक सिस्टम लगाया गया है। यहां पर 20 फरवरी से धार्मिक आयोजन चल रहा है, और ये 28 फरवरी तक जारी रहेगा। वहीँ गुरुवार को पंज प्यारों की अगुवाई में सतनाम वाहेगुरू नाम जाप के बीच इस पर नया चोला साहिब चढ़ाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार ये निशान साहिब 24 फरवरी 2016 को यहां स्थापित किया गया था। इसकी स्थापना बुलंदपुरी गुरुघर में सिख संगतों द्वारा की गई थी। [metaslider id=9199]