ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 22 April 2022

जालंधर के शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 'वर्ल्ड अर्थ डे' का आयोजन

'World Earth Day' organized at Shiv Jyoti Public School, Jalandhar
'World Earth Day' organized at Shiv Jyoti Public School, Jalandhar
[metaslider id=711] जालंधर : ●शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल नेतृत्त्व में 'कीर्ति सदन' के इंचार्ज श्री निर्मलजीत सिंह व निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में 'वर्ल्ड अर्थ डे' पर आधारित एक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सातवीं (सी व डी),आठवीं (सी) कक्षा के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रीमती सोनिया शर्मा एवं श्रीमती शालू सूद के द्वारा विद्यार्थियों को एक वीडियो के माध्यम से भूटान का उदाहरण देते हुए धरती व इसके प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक को रिसाइकिल करने के लाभ बताकर विद्यार्थियों को धरती के संसाधनों के संरक्षण के उपाय भी बताए गए। मान्या (आठवीं सी) ने अपने भाषण के माध्यम से विद्यार्थियों को धरती व इसके इसके महत्त्व के बारे में जागरूक किया। ● प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने विद्यार्थियों को धरती के संसाधनों के संरक्षण और 'रीसाइक्लिंग' की विधि को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ●श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति( चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या)तथा श्रीमती प्रवीण सैली(उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा 'वर्ल्ड अर्थ डे' के अवसर पर पृथ्वी के संरक्षण का प्रण लेने का आह्वान किया। [metaslider id=9106]