ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 19 November 2023

World Cup 2023 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार जीता वर्ल्ड कप, 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का टूटा दिल

World Cup 2023: Australia won the World Cup by defeating India
World Cup 2023: Australia won the World Cup by defeating India
ODI World Cup 2023 Final Match : आज विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर 6वीं बार वनडे विश्व कप खिताब को अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही 140 करोड़ भारतीयों का दिल दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में टूटकर चूर-चूर हो गया। भारत द्वारा मिले 241 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 137 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान हेड ने 15 चौके और 4 छक्के लगाए। शुरुआती 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद ट्रेविस हेड ने न सिर्फ पारी को संभाला बल्कि टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। जो एकदम सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 240 रन बनाए। इस विश्व कप में टीम इंडिया पहली बार ऑलआउट हुई है। फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। मैच में कंगारू गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका भी नहीं दिया। [metaslider id=25498]