ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 23 April 2022

जालंधर के शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में 'वर्ल्ड बुक रीडिंग डे' का आयोजन

'World Book Reading Day' organized at Shiv Jyoti Public School, Jalandhar
'World Book Reading Day' organized at Shiv Jyoti Public School, Jalandhar
[metaslider id=9199] अनुराग : ●शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल नेतृत्त्व में 'कीर्ति सदन' के इंचार्ज श्री निर्मलजीत सिंह व निर्मल सिंह के मार्गदर्शन में 'वर्ल्ड बुक रीडिंग डे' पर आधारित एक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें छठी कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों को पंचतंत्र की कहानियों की पुस्तकें पढ़ने के लिए दी गईं तथा उनसे कहानी से मिलने वाली शिक्षा के विषय पर चर्चा की गई । विद्यार्थियों को शिक्षाप्रद कहानियाँ पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि मोबाइल का कम से कम प्रयोग करना चाहिए तथा दैनिक आधार पर पुस्तकें पढ़नी चाहिए। ● प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी ने विद्यार्थियों को दैनिक रूप से पुस्तकें पढ़ने के लाभ भी बताए कि किस प्रकार पुस्तकें बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। ●श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति( चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या)तथा श्रीमती प्रवीण सैली(उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा 'वर्ल्ड बुक रीडिंग डे' के अवसर पर विद्यार्थियों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। [metaslider id=711]