ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 28 June 2021

जालंधर में इंसानियत शर्मसार , कार में आए कपल मासूम बच्ची को यूनीक होम के पालने में छोड़ हुए फरार

women-and-men-left-the-girl-in-a-unique-home-died-in-hospital
women-and-men-left-the-girl-in-a-unique-home-died-in-hospital
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के लांबड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे एक कार में आए महिला और पुरुष ने एक दुधमुंही बच्ची को यूनीक होम के पालने में छोड़ा और चले गए। यूनिक होम के कर्मचारियों ने जब बच्ची को पालने से उठाना चाहा तो वह बिल्कुल बेसुध थी। आनन-फानन में बच्ची की जांच डॉक्टरों से कराई गई तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए मासूम के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया है। वहां शव को 72 घंटों के लिए रखा गया है ताकि अगर इसका कोई वारिस सामने आता है तो उसे शव की सुपुर्दगी की जा सके। [metaslider id="1461"] बताया जा रहा है बच्ची को छोड़कर जाने वाले युवक और युवती यूनीक होम के गेट के कैमरे में कैद हुए हैं। हालांकि गाड़ी का नंबर कैमरे में नहीं आ सका है। सूत्रों से ये भी पता चला है मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं के अंतर्गत अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अगर पोस्टमार्टम में किसी भी प्रकार की दिक्कत मिलती है तो मामले में 302 के तहत केस दर्ज कर पुलिस जांच कर सकती है। [metaslider id="9199"]     source link