ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 05 September 2026

राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत

राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत

पंजाब : सुनाम-खडियाल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बारिश के बाद एक राइस शैलर की दीवार अचानक ढह जाने से मलबे में दबकर 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका के भाई परमानंद ने बताया कि उनकी बहन मनजीत कौर (45) पत्नी कुलवीर सिंह, निवासी सुनाम, शुक्रवार शाम को बारिश थमने के बाद धार्मिक मान्यता के अनुसार चींटियों के भौं (चींटियों के बिल) पर 'तिल-चौली' (तिल और चावल का मिश्रण) डालने के लिए घर से बाहर गई थीं।

जब वह घर लौट रही थीं, तो रास्ते में तेज बारिश के कारण एक राइस शैलर की दीवार अचानक उस पर आ गिरी। मलबे के नीचे दबने से मनजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय निवासियों ने हादसे पर गहरा शोक जताया है।