ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 28 February 2023

मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की हत्या के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Woman accused in the murder of former market committee chairman Major Singh Dhariwal arrested
Woman accused in the murder of former market committee chairman Major Singh Dhariwal arrested
अमृतसर : पंजाब के तरनतारन में कांग्रेस नेता और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह धारीवाल की हत्या के मामले में आरोपी महिला अमनदीप कौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला से .32 बोर की पिस्टल भी रिकवर कर ली है। महिला से वारदात को लेकर पूछताछ जारी है। एसपी विशालजीत सिंह ने जानकारी दी कि महिला बीते 9 सालों से पट्‌टी के गांव संगवां में एसजीआई पैलेस में डैकोरेशन का काम कर रही थी। वह पूर्व चेयरमैन मेजर सिंह को किसी बात से डरा-धमका कर और ब्लैकमेल करके 2 लाख रुपए की मांग कर रही थी। मेजर सिंह उसे पैसे देने को तैयार नहीं था। सोमवार दोपहर 11 बजे मेजर सिंह और अमनदीप कौर की पैसों के लेनदेन को लेकर ही कहा सुनी हो गई। कहासुनी के बीच अमनदीप कौर ने गुस्से में आकर टेबल पर रखी पिस्टल उठाई और मेजर सिंह पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद महिला वहां से भाग गई। महिला सीसीटीवी की मदद से पुलिस के हाथ आई और ऊसर गिरफ्तार कर लिया गया। [metaslider id=25498]