Saturday, 29 January 2022
Jalandhar
जान दे देगा, पर वेस्ट की पगड़ी को दाग नहीं लगने देगा सुशील रिंकू- मनप्रीत बादल
[metaslider id=9199]
वीडियो जारी कर वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने विधायक सुशील रिंकू के लिए मांगे वोट
जालंधर : पंजाब सरकार के वित्त मंत्री रहे मनप्रीत बादल ने खास तौर पर विधानसभा हलका जालंधर वेस्ट के विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के लिए वोट देने की अपील की। एक वीडियो क्लिप जारी कर मनप्रीत बादल ने वेस्ट हलके के वोटरों से एक बार फिर से विधायक सुशील रिंकू को वोट देकर विधायक बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका दिल इस बात की गवाही दे रहा है कि विधायक रिंकू को अगर आप फिर से मौका देंगे तो वह जान दे देगा, लेकिन वेस्ट हलके के लोगों की तरफ से दी गई पगड़ी को दाग नहीं लगने देगा। इसलिए रिंकू और कांग्रेस को वोट देकर सफल बनाएं।
अपने वीडियो संदेश में मनप्रीत बादल कह रहे हैं कि वेस्ट हलके के वोटरों आपने पांच साल पहले आप लोगों ने सुशील कुमार रिंकू को बहुत बड़ा भरोसा दिया। आपका भरोसा इस नौजवान की अजीम जिम्मेदारी थी और मुकदस इवारत थी, जो रिंकू ने पांच साल ईमानदारी से निभाई और दिलो जान के साथ जालंधर वेस्ट की सेवा की। मैं और मेरा दिल इस बात की गवाही देता है कि सुशील कुमार रिंकू केवल कांग्रेस पार्टी की टिकट से चुनाव जीतने नहीं आया। बल्कि रिंकू वेस्ट वोटरों के के दिल भी जीतने आया है। मेरा दिल इस बात की गवाही देने को भी तैयार है कि अगर इस बार भी अगर अपने विधायक की पगड़ी आपने सुशील कुमार रिंकू के सिर पर रख दी। आपकी दी हुई पगड़ी को वह कभी दाग नहीं लगने देगा। जब तक उसकी जान में जान है और सांस में सांस है तो वह आपका सिर झुकने नहीं देगा। इसलिए कांग्रेस पार्टी का साथ दें और पंजे पर मोहर लगाकर रिंकू को विजयी बनाएं। ताकि पंजाब में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। पंजाब में चल रहे विकास कामों को पहल के आधार पर कंप्लीट करवाया जा सके।
[metaslider id=9106]