ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 23 December 2020

पत्‍नी ने जींस पहनने व डांस करने से मना किया , पति ने दे दिया तलाक , और कर दिया ये काम

Wife refused to wear jeans and dance, husband gave divorce, and did this work
Wife refused to wear jeans and dance, husband gave divorce, and did this work
मेरठ ( अजय ): पत्‍नी ने जींस पहनने से मना किया तो पति ने उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं ससुराल जाकर खुद को आग भी लगा ली। यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट से सामने आया है। युवक पत्‍नी को हर वक्‍त प्रताडि़त करता था। और नए-नए फरमाइश करता था। जब पत्‍नी इसका विरोध करती तो वह उसे मारता था। जानकारी के अनुसार यह खेल काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। [metaslider id="711"] लिसाड़ी गेट निवासी अमीरुद्दीन की पुत्री महजबी की शादी पिलखुवा निवासी अनस से 8 साल पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार अनस हर रोज अपनी पत्‍नी से हर रोज एक फरमाइश करता। अगर फरमाइश पूरी नहीं होती तो युवती को पीटने लगता। पत्‍नी का आरोप है कि अनस ने उसको जींस पहनने और डांस करने के लिए मजबूर किया था। जिसका इन्‍होंने विरोध किया तो उसको प्रताड़ित किया। और तलाक दे दिया। [metaslider id="9199"] पत्‍नी को तलाक देने के बाद अनस अपने ससुराल पहुंचा और हंगामा करने लगा। वह वहीं पर खुद को आग भी लगा ली। इस घटना को देखते हुए ससुरालियों ने कैसे भी करके आग को बुछाया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।   source link