ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 31 May 2021

मशहूर पंजाबी सिंगर लैंबर हुसैनपुरी पर पत्नी व बच्चों ने लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

wife-and-children-accused-of-brutally-beating-police-reached-action-after-an-uproar
wife-and-children-accused-of-brutally-beating-police-reached-action-after-an-uproar
[metaslider id="711"] जालंधर : मशहूर पंजाबी सिंगर लैंबर हुसैनपुरी विवादों में घिर गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात को उनकी पत्नी रोजी ने आरोप लगाया कि पति ने उनके व बेटा-बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट की। यहां तक कि उनकी बहन को भी पीटा गया। पूरा परिवार देओल नगर स्थित घर से रोते-रोते गली में आ गया। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। जिसके बाद पत्नी रोजी व दोनों बच्चों का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वो जो भी बयान देंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। [metaslider id="1461"] मिली जानकारी के अनुसार रोजी ने आरोप लगाया कि उन्होंने घर किराए पर देना था। सोमवार को कुछ लोग घर देखने आए थे। उसने कहा कि पहले 12 हजार किराया लेते थे तो इससे कम नहीं लेंगे। हालांकि उन्होंने यह कह दिया था कि फाइनल बात उनके पति गायक लैंबर हुसैनपुरी ही करेंगे। इसके बाद जब पति पहुंचा तो उसने कहा कि वो कम किराए पर घर दे रही है। उस पर कई तरह के आपत्तिजनक आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। उसे पीटा गया और बच्चों को भी नहीं बख्शा। जब बहन बचाने आई तो उसे भी पीट डाला। दूसरी तरफ लैंबर हुसैनपुरी ने पत्नी की बहन पर ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। [metaslider id="9199"]     source link