ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 14 December 2021

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर WHO ने कही चिंताजनक बात , मृत्यु दर में हो सकती है वृद्धि

WHO said worrying about the new variant Omicron of Corona, the death rate may increase
WHO said worrying about the new variant Omicron of Corona, the death rate may increase
[metaslider id=711] जेनेवा : बड़ी जानकारी सामने आ रही है कि कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंताजनक बात कही है। आपको बता दें कि इस वैरिएंट से मौत का मामला भी सामने आ गया है। मिली जानकारी अनुसार ब्रिटेन में इस वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है। वहीँ यह दुनिया में इससे मौत का पहला मामला है। वहीँ इस बीच संगठन ने कहा है कि नए स्ट्रेन के कारण अस्पताल भरने के साथ-साथ और मृत्यु दर में वृद्धि हो सकती है। बता दे कि WHO ने एक बयान में कहा है कि वैश्विक स्तर पर वैरिएंट आफ कंसर्न जुड़े मामलों की संख्या बढ़ने के कराण हमें लगता है कि अस्पतालों के भरने से और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मिली जानकारी अनुसार संयुक्त राष्ट्र (UN) की स्वास्थ्य एजेंसी ने यह भी कहा कि नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की स्थिति का ठीक से आंकलन करने के लिए और अधिक जानकारी की आवश्यकता है। वहीँ उसने देशों से अस्पताल में भर्ती मरीजों से जुड़ी जानकारी साझा करने को कहा है। [metaslider id=9199]