ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 09 November 2022

जालंधर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर पायदान में फंसा, जानिए कैसे बची उसकी जान

While boarding the train at Jalandhar railway station, the foot of the passenger got stuck in the foot, know how he survived
While boarding the train at Jalandhar railway station, the foot of the passenger got stuck in the foot, know how he survived
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के दरवाजे में फंस गया। यहां उसकी जान पर बन आई। हालांकि गनीमत रही कि उस समय प्लेटफार्म पर आरपीएफ के जवान मौजूद थे। आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने तत्तपरता दिखाते हुए यात्री को प्लेटफार्म पर खींच लिया। यात्री को मामूली खरोंचें आई हैं। बताया जा रहा है रेलवे स्टेशन पर जब कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। इसी दौरान एक यात्री ने ट्रेन के रुकने का इंतजार न करते हुए चढ़ने की कोशिश की। उसने बैग को चलती ट्रेन के गेट के अंदर फेंका और दौड़कर गेट पर चढ़ने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और उसका पैर पायदान में फंस गया। ये सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। सभी यात्री की जान बचाने वाले सब-इंस्पेक्ट की प्रशंसा कर रहे हैं। [metaslider id=25498]