ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 19 August 2025

रेलवे फाटक था बंद तो शख्स ने बाइक कंधे पर उठाकर पार की रेलवे क्रॉसिंग, दंग रह गए लोग

रेलवे फाटक था बंद तो शख्स ने बाइक कंधे पर उठाकर पार की रेलवे क्रॉसिंग, दंग रह गए लोग

ट्रेंडिंग न्यूज़ : सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक शख्स को रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद मिलता है, तो वह कैसे 100 किलो वजनी बाइक को अपने कंधे पर उठाकर वहां से निकल लेता है. इस वीडियो को देखकर कुछ लोग उसे ‘बाहुबली’ कह रहे हैं, तो कई उसकी इस हरकत की आलोचना भी कर रहे हैं.

रेलवे क्रॉसिंग पर सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन आने से कुछ समय पहले ही फाटक बंद कर दिए जाते हैं, ताकि जल्दबाजी में कोई ट्रैक पार करने के चक्कर में दुर्घटना का शिकार न हो जाए. लेकिन कुछ लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आते, और इस शख्स ने भी कुछ ऐसा ही किया.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि शख्स फाटक खुलने का इंतजार करने के बजाय बाइक को कंधे पर लादकर ट्रैक पार करते हुए दूसरी ओर निकल लेता है. हैरानी का बात तो ये है कि शख्स 100 किलो वजनी बाइक को बड़ी आसानी से उठा लेता है, मानो यह उसके लिए बच्चों का खेल हो.

एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल @Kapil_Jyani_ से शेयर हुआ यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और अब तक 1 लाख 67 हजार बार देखा जा चुका है. यह वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. कोई इसे पंजाब, तो कोई राजस्थान का बता रहा है.