ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 30 August 2021

पुलिस ने कोरोना टेस्ट के लिए बोला तो व्यक्ति ने खुद का सिर फोड़ा , पुलिस पर लगाए जबरदस्ती के आरोप

When the police asked for the corona test, the person beheaded himself, accusing the police of coercion
When the police asked for the corona test, the person beheaded himself, accusing the police of coercion
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर में पुलिस ने कोरोना टेस्ट के लिए बोला तो व्यक्ति ने खुद का सिर फोड़ डाला , और पुलिस पर लगाए जबरदस्ती के आरोप। वहां जमकर हंगामा हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार अवतार नगर के रहने वाले महिंदर रावत ने बताया कि वह मूल रूप से UP का रहने वाला है। सोमवार को जब वह सुबह फैक्ट्री के लिए साइकिल से काम पर जा रहा था। तो रस्ते में लाल रतन सिनेमा के पास पुलिस वालों ने उसे नाके पर रोक लिया। पुलिस वाले उसे कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहने लगे। महिंदर ने पुलिस वालों को बताया कि उसे कोविड की दोनों वैक्सीन लगी हुई हैं। और उसे कोई लक्षण भी नहीं है। वह काम पर जा रहा है, अगर देरी होगी तो उसकी दिहाड़ी कट जाएगी। इसके बावजूद पुलिस ने उसकी एक न सुनी। पुलिस ने उसे जबरदस्ती साइकिल से उतारा और डॉक्टरों की टीम के पास ले गई। [metaslider id="1461"] इसे देख महिंदर को गुस्सा आ गया और पुलिस के मनमाने रवैये से दुखी हो उसने ज़मीन पर पटक पटक कर अपना सर फोड़ डाला। उसने पुलिस पर मारपीट के भी आरोप लगाए हैं। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे धक्के भी मारे। इस वजह से उसे कई जगह पर चोट लगी है। ये सब देख वहां लोग भी गुस्से में आ गए और वे सेहत विभाग की टीम से भी उलझे। वहीँ थाना डिवीजन 4 के SHO राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस वालों ने कोई मारपीट नहीं की है। व्यक्ति को सिर्फ कोरोना टेस्ट कराने के लिए कहा गया था। जबकि वह नाके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों से बहस करने लगा। इसी दौरान व्यक्ति ने जमीन पर सिर पटका और उससे उसे चोट लगी। इसके अलावा उन्होंने कहा अगर किसी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। [metaslider id="9199"]