Thursday, 11 December 2025
Health
ठंड के मौसम में उंगलियां सूज जाती है तो क्या करें !
हेल्थ : ठंड के मौसम में बहुत से लोगों को हाथ-पैरों में सूजन और खुजली होने लगती है. उंगलियां इतनी लाल दिखने लगती हैं कि उन्हें देखकर ही डर लगने लगता है. दरअसल, ठंड के मौसम में हमारी नसें सिकुड़ जाती हैं और शरीर के छोर यानी उंगलियों तक ब्लड फ्लो कम हो जाता है. इसके अलावा पानी कम पीना, सर्द हवाओं से सीधे संपर्क में आना, लगातार हाथों को ठंडे पानी में डालना, सर्दी में कम फिजिकल एक्टिविटीज और कभी-कभी कैल्शियम या विटामिन की कमी ये सब मिलकर उंगलियों में सूजन और दर्द पैदा कर देते हैं. लेकिन, अच्छी बात यह है कि कुछ देसी घरेलू नुस्खे इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही उपाय जिन्हें अपनाकर आप बिना दवा के सूजन को गायब कर सकते हैं.
हाथ-पैरों की उंगलियों की सूजन कैसे ठीक करें?
1. सरसों के तेल से मालिश, ठंड का इलाज ठंडे हाथों की जड़ में सरसों का तेल शरीर में गर्माहट पैदा करता है और ब्लड फ्लो को तेज करता है. हर सुबह और रात को हल्का गर्म सरसों का तेल उंगलियों पर लगाकर 10-15 मिनट मालिश करें. यह सूजन, दर्द और अकड़न को कम करता है. रेगुलर मालिश करने से उंगलियों की पकड़ मजबूत होती है और सर्दियों की जकड़न दूर रहती है.
2. गुनगुने पानी में हाथ डुबोकर रखें, तुरंत राहत देने वाला उपाय यह सबसे आसान और असरदार तरीका है. एक बर्तन में हल्का गर्म पानी लें और उसमें 10 मिनट तक हाथ रखें। पानी की गर्माहट नसों को खोल देती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और सूजन कुछ ही मिनटों में कम होने लगती है. चाहें तो पानी में थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं, यह सूजन को और तेजी से कम करता है.
3. अदरक की चाय उंगलियों की सूजन सिर्फ बाहरी समस्या नहीं होती. शरीर की ठंडक और ब्लड फ्लो रुकने के कारण भी यह बढ़ जाती है. अदरक शरीर को गर्म रखता है और माइक्रोसर्कुलेशन सुधारता है. रोज सुबह अदरक वाली चाय या अदरक को पानी में उबालकर सेवन करने से सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है. यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए प्रभावी है, जिनके हाथ जल्दी बर्फ जैसे ठंडे हो जाते हैं.
अस्वीकरण : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. इंडिया लिविंग न्यूज़ इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.