ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 08 January 2022

पंजाब के नए डीजीपी होंगे वीके भावरा , चन्नी सरकार ने लगाई उनके नाम पर मोहर

VK Bhavra will be the new DGP of Punjab, Channi Sarkar put a stamp on his name
VK Bhavra will be the new DGP of Punjab, Channi Sarkar put a stamp on his name
[metaslider id=9199] चंडीगढ़ : बड़ी खबर मिली है कि 1987 बैच के आइपीएस अफसर वीके भावरा पंजाब के नए डीजीपी होंगे। मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज चुनाव आचार संहिता लागू होने से कुछ घंटे पहले ही उनके नाम पर मुहर लगाई है। जानकारी मिली है कि सरकार ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से चार जनवरी को ही पंजाब में स्थायी डीजीपी लगाने के लिए तीन अफसरों का पैनल भेज दिया गया था। वहीँ सूत्रों की मानें तो यूपीएससी की ओर से भेजे गए पैनल को लेकर वीरवार और शुक्रवार के बीच की रात को एक बजे तक मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा , मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और गृह विभाग के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा आदि के बीच लंबी चर्चा चली हालाँकि कोई फैसला नहीं लिया जा सका। वहीँ बताया जा रहा है कि आज सीएम ने भावरा के नाम पर मोहर लगा दी है। [metaslider id=711]