ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 10 September 2023

वायरल वीडियो : कार से ATM मशीन को उखाड़ने की कोशिश में थे चोर, लेकिन आगे क्या हुआ आप खुद ही देखिये

Viral Video: Thieves were trying to remove the ATM machine from the car, but see for yourself what happened next.
Viral Video: Thieves were trying to remove the ATM machine from the car, but see for yourself what happened next.
ट्रेंडिंग : आपने चोरी के कई मामले सुने होंगे। आपने चेन स्नेचिंग और घरों में चोरी के बारे में तो सुना होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के बीड जिले में शातिर चोरों ने पूरा एटीएम ही उखाड़ने की साजिश रच डाली । हालांकि वे अपनी इस योजना में सफल नहीं हो सके। घटना से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो कब का है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं हो सकी है। https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1699993087215546770?s=20 चोरी का यह सीसीटीवी फुटेज वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एटीएम के बाहर एक कार खड़ी है। पहले चोर रस्सी से एटीएम को कार से बांधते हैं। इसके बाद कार में बैठा एक चोर कार से स्पीड बढ़ाकर एटीएम को उखाड़ने की कोशिश करता है। तब एटीएम मशीन पर प्रेशर पड़ता है और वह उखड़कर बाहर आ जाती है। हालांकि चोर अपनी योजना में सफल नहीं हो सके क्योंकि एटीएम में लगी सेफ्टी सर्विस डिवाइस से एटीएम से छेड़छाड़ की सूचना पुलिस को मिल जाती है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है और एटीएम चोरी होने से बचा लेती है। यह वीडियो 8 सितंबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। अब तक इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई लोगों ने इसको शेयर किया है। [metaslider id=25498]