ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 09 August 2025

Viral Video : शेर अपने शिकार को मजे से खा रहा था , वीडियो बनाने के लिए करीब पहुंचा शख्स और फिर.......

Viral Video : शेर अपने शिकार को मजे से खा रहा था , वीडियो बनाने के लिए करीब पहुंचा शख्स और फिर.......

ट्रेंडिंग न्यूज़ : गुजरात के भावनगर से एक हैरान करने वाला मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आया है. जिसे देखने के बाद हर कोई दंग नजर आ रहा है. वीडियो में एक शख्स को शेर के बेहद करीब चलते हुए देखा जा सकता है. हैरानी की बात यह है कि उसके पास न तो कोई हथियार था और न ही सुरक्षा का कोई इंतजाम. उसके पास सिर्फ एक मोबाइल फोन था, जिससे वह शेर का वीडियो बनाने में व्यस्त था. ये वीडियो जब लोगों के बीच वायरल हुई तो हर कोई हैरान रह गया.

वीडियो में दिख रहा है कि शेर पहले अपने शिकार को मजे से खाते नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही वह व्यक्ति नज़दीक पहुंचा, शेर अचानक सतर्क और चिड़चिड़ा हो जाता है. वो बंदे की जोर से दहाड़ता है और उसकी ओर बढ़ने लगता है. अब होता कुछ यूं है कि बंदे के पास खड़े लोग इस नजारे को देखने के बाद डर जाते हैं. हैरानी की बात तो ये है कि इतना सबकुछ होने के बावजूद बंदा शेर की आंखों में आंखें डालकर धीरे-धीरे पीछे हटता है, और इस दौरान भी मोबाइल से रिकॉर्डिंग करता रहता है.

तब शेर कुछ कदम आगे बढ़कर अचानक रुकता है, फिर अपने शिकार के पास लौट जाता है. जिस कारण बंदे की जान बच जाती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच गया. लोगों ने उसके इस कदम को लापरवाही की चरम सीमा बताया . इस वीडियो को एक्स पर @Ranjeetraghu_ नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. जिस पर कमेंट कर लोग अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं.