ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 30 May 2021

फगवाड़ा गेट पर परांठे बेचने वाली बेबे का निधन, बीते साल इंटरनेट मीडिया पर हुई थी वीडियो वायरल

viral-video-fame-jalandhar-phagwara-gate-paratha-maker-old-woman-dies
viral-video-fame-jalandhar-phagwara-gate-paratha-maker-old-woman-dies
[metaslider id="711"] जालंधर : पिछले साल एक्टर दिलजीत दोसांझ की ओर से वीडियो वायरल करने के बाद सुर्खियों में आई फगवाड़ा गेट पर परांठे बेचने वाली बेबे का रविवार को निधन हो गया। वह करीब 71 वर्ष की थी। उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। बता दें कि पिछले साल जिला प्रशासन ने वीडियो सुर्खियों में आने के बाद बेबे के लिए डेढ़ लाख रुपये जारी किए थे। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीष गुलाटी ने भी बेबे से मिलकर जिला प्रशासन को मदद करने के लिए कहा था। [metaslider id="1461"] मनीषा गुलाटी के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने पहले 7 नवंबर तथा फिर 10 नवंबर, 2020 को 50000 और 100000 रुपये का चेक उनके घर जा कर दिया था। वह रात 10:30 बजे से फगवाड़ा गेट में पराठे बेचने के लिए आती थी। करोना लॉकडाउन के चलते उनका काम बंद पड़ा था। [metaslider id="5345"]     source link