ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 24 September 2025

लेह लद्दाख में हिंसा भड़की , BJP ऑफिस पर हमला, 4 लोगों की मौत

लेह लद्दाख में हिंसा भड़की , BJP ऑफिस पर हमला, 4 लोगों की मौत

लद्दाख : बड़ी खबर है कि लेह में पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिंसा भड़क उठी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गए।लेह-लद्दाख में प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक हो गया. बताया जा रहा है सड़क पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने BJP ऑफिस पर भी हमला किया. इस दौरान उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की और पुलिस वाहन को भी आग के हवाले कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी राज्य का दर्जा और लद्दाख के संवैधानिक अधिकारियों की बहाली की मांग को लेकर जुटे थे. स्थिति को बिगड़ता देख स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शन की जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है.

बता दें कि जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं.उनके कुछ साथियों को प्रदर्शन के बीच से ही उठाकर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. लद्दाख में ये आंदोलन बीते 15 दिनों से चल रहा है. स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब दो महिला प्रदर्शनकारियों को बीमार पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जब इन दोनों प्रदर्शनकारियों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया तो सड़क पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने अफरा-तफरी मच गई. इस घटना से गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने लेह हिल काउंसिल की इमारत पर भी पथराव शुरू कर दिया. इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई.