ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 11 November 2021

विजिलेंस टीम ने दस हजार की रिश्वत लेते थाना भार्गव कैंप के एसएचओ को किया गिरफ्तार

Vigilance team arrested SHO of police station Bhargava camp for taking bribe of ten thousand
Vigilance team arrested SHO of police station Bhargava camp for taking bribe of ten thousand
[metaslider id=9199] जालंधर : महानगर से बड़ी खबर है कि विजिलेंस की टीम ने दस हजार की रिश्वत लेने के मामले में थाना भार्गव कैंप के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि विजिलेंस टीम के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि माडल हाउस में रहने वाले रिटायर्ड आर्मी टेक्नीशियन दलजिदर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह रिटायरमेंट के बाद ट्रैवल एजेंसी खोलना चाहता है। वहीँ इसके लिए उसे प्रशासन से इजाजत चाहिए थी। इसके चलते थाना भार्गव कैंप के पास उनकी जांच रिपोर्ट आई, वहीँ इसको क्लियर करवाने के लिए उन्होंने थाना भार्गव कैंप के प्रभारी गुरदेव सिंह से संपर्क किया। और आरोप था कि गुरदेव सिंह ने इसके बदले पैसों की मांग की। वहीँ इस बाबत दलजिदर सिंह ने विजिलेंस को शिकायत दे दी। इसके बाद विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये देकर उनको इंस्पेक्टर गुरुदेव के पास भेज दिया। और जैसे ही इंस्पेक्टर गुरुदेव ने पैसे पकड़े विजिलेंस टीम ने रेड कर उसे गिरफ्तार कर लिया। [metaslider id=1461]