ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 21 January 2023

विजिलेंस ने 7 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा सब-इंस्पेक्टर

Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत एक सब-इंस्पेक्टर को 7 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी पुलिसकर्मी की पहचान तरनतारन के ट्रैफिक इंचार्ज, सब-इंस्पेक्टर बलजीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी एसआई बलजीत सिंह को जिला एसएस नगर के खरड़ स्थित मॉडल टाउन निवासी शरणजीत सिंह जिम्मी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारी ने बताया कि आरोपी बलजीत को इससे पहले NDPS के एक केस में सस्पेंड भी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता शरणजीत सिंह ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी ने उसके मां-पिता को अदालती केस में पेशी से छूट दिलाने के एवज में 10 लाख रुपए रिश्वत की डिमांड की। आरोपी ने यह रकम 7 और 3 लाख रुपए के रूप में दो किस्त में देने की मांग की। शिकायत की पुष्टि पर विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया। फिर आरोपी एसआई बलजीत सिंह को पहली किस्त के 7 लाख रुपए लेते रंगे हाथ काबू कर लिया गया। [metaslider id=25498]