ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 29 June 2021

जम्मू ड्रोन अटैक के बाद आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में चौकसी बढ़ी, पंचायत व पुलिस को बाहरी लोगों पर नजर रखने के आदेश

Vigilance increased at Adampur Air Force Station after Jammu drone attack, orders Panchayat and police to keep an eye on outsiders
Vigilance increased at Adampur Air Force Station after Jammu drone attack, orders Panchayat and police to keep an eye on outsiders
[metaslider id="711"] जालंधर : जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक के बाद आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में चौकसी बढ़ा दी गई है। मंगलवार को DC घनश्याम थोरी ने एयरफोर्स अफसरों और एयरफोर्स स्टेशन के साथ लगते गांवों की पंचायतों व पुलिस के साथ बैठक की। इसके बाद सभी पंचायतों को हिदायत दी गई कि जो भी बाहरी लोग उनके गांवों में एंट्री कर रहे हैं, उन पर पूरी नजर रखी जाए। [metaslider id="9199"] इसके अलावा पुलिस को आदेश दिए गए हैं कि वो एयरफोर्स स्टेशन के आसपास लगते गांवों व इलाकों में रहने वाले पेइंग गेस्ट (PG) और किराएदारों की वैरिफिकेशन की जाए ताकि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जा सके। इस दौरान उनके साथ एयर कोमोडोर जीवीके रेड्‌डी, विंग कमांडर डॉ. वास्सने भी मौजूद रहे। DC ने एयरफील्ड इन्वायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लिया। जिसमें एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक कूड़े के डंप को भी हटाने को कहा। इसके अलावा एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित इलाके में कंस्ट्रक्शन पर भी पूरी तरह रोक लगाने के आदेश दिए। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी कि एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा से जुड़े सभी निर्देशों को पूरी गंभीरता से लागू किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके। [metaslider id="1461"]     source link