Friday, 17 February 2023
Punjab
पंजाब के AAP विधायक अमित रतन कोटफत्ता को विजिलेंस ने दी क्लीन चिट
बठिंडा : बता दे कि पंजाब के बठिंडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमित रतन कोटफत्ता के करीबी रिशम गर्ग को विजिलेंस ने 4 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। रिशम गर्ग को बाद दोपहर कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कोर्ट ने रिशम को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दे गिरफ्तारी के तुरंत बाद विधायक अमित रतन ने आरोपी रिशम गर्ग को अपना PA मानने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मेरे पी.ए. का नाम रणबीर सिंह है।बठिंडा के सर्किट हाउस में देर रात तक चली पूछताछ के बाद विजिलेंस ने विधायक को रिश्वत केस से क्लीन चिट दे दी। विजिलेंस ने कहा कि खुद को विधायक के करीबी होने का दावा करने वाले को रिश्वत लेते पकड़ा गया है।Â
[metaslider id=25498]