Wednesday, 24 August 2022
Jalandhar
जालंधर में विजिलेंस ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर व एक एजेंट को किया गिरफ्तार, 12.50 लाख रूपए बरामद
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि पंजाब विजिलेंस ने बुधवार काे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम के तहत जालंधर में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर व एक निजी एजेंट को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार विभाग ने इनके पास वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने संबंधी रिश्वत के 12.50 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।
[metaslider id=1461]
वहीँ विजिलेंस ने बताया कि वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट देने को लेकर रिश्वत लेने संबंधी शिकायतें आरटीए कार्यालय में लगातार मिल रही थी। इसी को लेकर राज्य के अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, फरीदकोट, मानसा, जालंधर व होशियारपुर के एमवीआइ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान आरटीए कार्यालय से फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने संबंधी रिकार्ड जब्त कर लिए गए।
आरटीए कार्यालय जालंधर में काम करते एक एजेंट को भी काबू किया गया है। पूछताछ के दौरान उसके पास से रिश्वत के 12.50 लाख रुपये बरामद हुए।
[metaslider id=25498]