ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 02 August 2023

विजिलेंज ने ASI को 20 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
Big action by Punjab Vigilance in Pearls scam, former director Dharminder Singh Sandhu arrested
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना के कूमकलां पुलिस थाने में तैनात ASI हरदीप सिंह को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंज ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुंशी ने भैणी निवासी एकता से रिश्वत ली थी। जिसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर पर की थी। साथ दी गई रिकॉर्डिंग की जांच के बाद ASI को विजिलेंस ने पकड़ा है। SSP रविंदरपाल ने कहा कि शिकायतकर्ता एकता ने आरोप लगाया कि क्रॉस केस में आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के लिए SHO परमजीत सिंह (SI) ने 1 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी और MHC हरदीप सिंह ने 50 हजार में सौदा तय किया था। उसने आरोप लगाया कि ASI रणधीर सिंह ने उससे 35 हजार की रिश्वत ली और MHC हरदीप सिंह ने भी 20 हजार रुपए अलग से लिए। उसने हरदीप सिंह के साथ एक कॉल रिकॉर्डिंग भी पेश की। SSP ने कहा कि शिकायत की प्रारंभिक जांच और कॉल रिकॉर्डिंग के बाद लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 18 2 अगस्त को दर्ज करने के बाद एमएचसी हरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि SHO परमजीत सिंह और ASI रणधीर सिंह की भूमिका की भी जांच की जा रही है. [metaslider id=25498]