ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 14 May 2025

जालंधर नगर निगम में विजीलैंस की बड़ी कार्यवाही , ATP सुखदेव वशिष्ट गिरफ्तार

जालंधर नगर निगम में विजीलैंस की बड़ी कार्यवाही , ATP सुखदेव वशिष्ट गिरफ्तार

जालंधर : जालंधर से बड़ी खबर है। बताया जा रहा है कि जालंधर निगम अधिकारी ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी को एक बड़े स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अँजाम देने के आरोप हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने आज नगर निगम में दबिश दी है और वहां से उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार आज दोपहर विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में रेड की और वहां पर ए.टी.पी. ने बंद कमरे में काफी समय तक पूछताछ की है।

[metaslider id=40380]

बता दें कि उक्त अधिकारी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है। रमन अरोड़ा, जिनकी गत दिवस ही पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली है।