ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 29 October 2022

8 किलो वजन के समोसा का वीडियो हो रहा वायरल

Video of samosa weighing 8 kg is going viral
Video of samosa weighing 8 kg is going viral
[metaslider id=24944] मेरठ : खबर है कि UP के मेरठ में बने 8 किलो वजन के बाहुबली समोसा का वीडियो वायरल हो रहा है। मिली जानकारी अनुसार एक दुकानदार ने इस समोसे को तैयार किया है। वहीँ दिवाली पर इसकी डिमांड भी खूब रही। वहीँ अब दुकानदार 10 किलो का समोसा और 5 किलो की जलेबी बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक मेरठ कैंट के लालकुर्ती इलाके में कौशल स्वीट्स की दुकान शुभम और उज्जवल कौशल दोनों भाई मिलकर दुकान चलाते हैं। आपको बता दे 1962 से चल रही इस शॉप को परिवार की तीसरी पीढ़ी चला रही है। दोनों भाइयों ने मिलकर धनतरेस पर 8 किलो का समोसा बनवाया था। [metaslider id=25498] बता दे इस समोसे का वीडियो भी सामने आया है । वहीँ दुकान संचालक के अनुसार वीडियो देखकर समोसे की मांग बढ़ी है, लेकिन इस समोसे को बनाने में काफी समय और मेहनत लगती है, इसलिए फेस्टिवल पर बनाना पॉसिबल नहीं है। दुकान मालिक के अनुसार 8 किलो का समोसा बनाने में पूरे 5 घंटे लगे। समोसे को बनाने में करीब 1100 रुपए की लागत आई है।