ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 June 2021

जालंधर में युवक के साथ दरिंदगी की Video वायरल, बेटी के तलाक से नाराज परिजनों ने हैवानियत की सारी हदें पार की

Video of cruelty with young man in Jalandhar goes viral, angry family members crossed all limits of cruelty due to divorce of daughter
Video of cruelty with young man in Jalandhar goes viral, angry family members crossed all limits of cruelty due to divorce of daughter
[metaslider id="711"] जालंधर : यहाँ आदमपुर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि यहां बेटी का तलाक हो जाने से नाराज उसके घरवालों ने पहले प्रेमी युवक को अगवा किया और फिर उसे खंभे में बांधकर चप्पलों और लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। आरोपितों ने युवक को यूरिन पिलाकर उसका वीडियो बनाया और फिर उसे इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद युवक घरवालों को कुछ बताए बिना कहीं चला गया। घटना 3 मई की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने 9 नामजद और 3 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। हालांकि पुलिस अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

[metaslider id="1461"]

युवक के घरवालों की माने तो युवक के पिछले 4-5 साल से लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी होने के बाद भी लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। लड़की पीड़ित युवक से शादी करना चाहती थी। इस कारण क्षेत्र के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में पंचायत बिठाकर लड़की का तलाक करवा दिया गया। इसके बाद से ही लड़की के परिवार वाले और रिश्तेदार युवक से रंजिश रखे हुए थे। [metaslider id="5345"]     source link