ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 02 September 2023

VIDEO : एक शख्स ने घर की छत पर चढ़ा दी कार, आगे जो हुआ, रोंगटे खड़े कर देगा

VIDEO: A man drove his car on the roof of a house, what happened next will give you goosebumps
VIDEO: A man drove his car on the roof of a house, what happened next will give you goosebumps
ट्रेंडिंग : कभी कभी लोग ऐसे कारनामे कर जाते हैं कि देख कर ही लोगों के होश उड़ जाते हैं. आजकल ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख कर यकीनन आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. बता दे एक शख्स ने घर की छत पर ही कार दौड़ा दी , लेकिन अगले ही पल उसके साथ जो होता है, वो किसी के भी होश उड़ा सकता है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने कैसे घर की छत पर कार दौड़ाना शुरू किया और उसे लेकर नीचे जंप करा दिया. फिर कार जैसे ही नीचे जमीन पर गिरी, उसके परखच्चे उड़ गए. हालांकि गनीमत रही कि जो शख्स कार चला रहा था, उसकी जान बच गई. वह बिल्कुल सुरक्षित रूप से कार से बाहर निकल गया, लेकिन ये पागलपंती उसने क्यों की, इसके बारे में खुलासा नहीं हो पाया है, पर बताया जा रहा है कि ये वीडियो रूस का है. https://twitter.com/MadVidss/status/1697317107799670898?s=20 होश उड़ा देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @MadVidss नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 17 सेकंड का ये वीडियो देख कर लोग कांप गए हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ‘जरूर वो बेरोजगार होगा’. कार चला रहे शख्स ने जाने क्यों ये किया होगा, ये तो वहीं जाने, लेकिन ध्यान रखिए कि आप ऐसा खतरनाक खेल खेलने की कोशिश कभी मत करिएगा. [metaslider id=25498]