Sunday, 24 September 2023
Jalandhar
कुल्हड़ पिज्जा कपल की वायरल हो रही वीडियो को लेकर विक्की थौमस ने लोगों से की ये अपील
जालंधर : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा कपल की वायरल हो रही वीडियो को लेकर अब विक्की थौमस उर्फ विक्की थौमस सिंह ने लोगों से अपील की है। जिसमें उन्होंने उक्त उक्त कपल का वीडिया शेयर न करने और डिलीट करने का आग्रह किया है। बता दें कि विक्की थौमस आए दिन पंजाब के गर्म मुद्दों को आवाज उठाते रहते हैं। बड़ी तादाद में लोग उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो भी करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार विक्की थौमस उर्फ विक्की थौमस सिंह ने अपने फेसबुक पर लाइव आकर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा- भारत में बहु बेटियों को सबसे ज्यादा इज्जत किया जाती है। मगर जो भी लोग ऐसा घिनौना काम कर रहे हैं, उन्हें वाहेगुरु देख रहा है। इसके बाद उसने कहा- जिनके पास भी उक्त वीडियो पड़ा है, उसे तुरंत डिलीट कर दें।
[metaslider id=25498]