ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 17 April 2024

शातिर साइबर ठगों ने बिना OTP मांगे खाते से उड़ाए 1 लाख से अधिक रूपए

Vicious cyber thugs stole more than Rs 1 lakh from the account without asking for OTP
Vicious cyber thugs stole more than Rs 1 lakh from the account without asking for OTP

गुरदासपुर : आपको बता दे शातिर अपराधी लगातार ठगी के नए नए तरीके बदल रहे हैं। जिनसे लोगों को सतर्क रहना बेहद जरूरी है। खबर मिली है कि साइबर ठग पहले काल कर बातों में लोगो को उलझाते हैं और फिर इसी बीच खाता खाली कर डालते हैं। हाल में ऐसा ही ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें साइबर ठग ने बिना खाते की कोई जानकारी प्राप्त किए पैसे उड़ा लिए हैं।

मिली जानकारी अनुसार धारीवाल नहर के किनारे मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले युवक गौरव लूथरा ने बताया कि उन्हें इंडस बैंक से फोन आया कि आपका बीमा किया जाना है। अगर आप बीमा नहीं कराना चाहते तो फोन कॉल जारी रखें। कुछ देर बाद कॉल करने वाले ने कॉल होल्ड पर रखवा दी और फिर फोन काट दिया, लेकिन फोन काटते ही उसके खाते से 1 लाख 38 हजार 986 रुपए उड़ा लिए गए हैं।

इस संबंध में युवक ने साइबर क्राइम गुरदासपुर और अपने बैंक से भी शिकायत की है। उसने लोगों से ऑनलाइन घोटालों से सावधान रहने और किसी अज्ञात व्यक्ति से फोन कॉल रिसीव करते समय विशेष सावधानी बरतने और कॉल पर कभी भी लंबी बातचीत न करने की अपील की है।