ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 16 February 2022

हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन

Veteran music composer and singer of Hindi cinema Bappi Lahiri passes away
Veteran music composer and singer of Hindi cinema Bappi Lahiri passes away
[metaslider id=711] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है । आपको बता दे कि बुधवार की सुबह बप्पी लहरी ने 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वहीँ उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनके फैंस सदमे में हैं। वहीँ इस खबर के बाद बप्पी लहरी को चाहने वाले उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार अस्पताल के निदेशक के मुताबिक बीते एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था, जबकि देर रात उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीँ डॉक्टरों के अनुसार, एसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते बप्पी लहरी का निधन हुआ। बप्पी लहरी के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लहरी, बेटा बप्पा लहरी, बेटी रीमा लहरी और पोते स्वास्तिक बंसल और बहू तनीषा वर्मा हैं। बता दे कि बप्पी लहरी ने 1980 और 90 के दशक में कई जबरदस्त साउंड ट्रैक्स बनाए, इसमें 'वारदात', 'डिस्को डांसर', 'नमक हलाल', 'डांस डांस', 'कमांडो', 'गैंग लीडर', 'शराबी' जैसी फिल्में शामिल रहीं। वहीं साल 2020 में फिल्म 'बागी 3' में उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 'बंकस' था। [metaslider id=1461]