Friday, 09 August 2024
ASTROLOGY
VASTU TIPS : बाथरूम में भूलकर भी न करें ये गलती, वास्तु दोष से हो सकता है नुक्सान !
Vastu Tips : वास्तु शास्त्र में हमारी डेली रूटीन की कुछ ऐसे बातें बताई गई हैं, जिसके सही इस्तेमाल से हम अपनी किस्मत का रूख ऊंचाइयों की ओर मोड़ सकते है। कहते हैं कि इन नियमों का पालन करने से घर में सदैव समृद्धि बनी रहती है और कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं, इसकी अनदेखी से कंगाल होते भी देर नहीं लगती है। आज हम बाथरूम से जुड़े कुछ ऐसे ही बातों की बात करेंगे
बाथरूम में न रखें खाली बाल्टी केवल वास्तु शास्त्र ही नहीं बल्कि घर के बड़े-बुजुर्ग भी कहते आए हैं कि बाथरूम में कभी भी खाली बाल्टी नहीं रखनी चाहिए। खाली बाल्टी में राहु का वास माना गया। यह वास्तु दोष को बढ़ावा देता है। खाली बाल्टी नकारात्मकता का भी प्रतीक मानी जाती है। इससे घर के सदस्यों को मानसिक परेशानी और धन हानि दोनों होती है। इससे बचने के लिए थोड़ा ही सही, हमेशा बाल्टी में पानी भरकर ही रखना चाहिए।
चप्पल का रखें विशेष ध्यान बहुत से लोग अपने घर के बाथरूम में इस्तेमाल करने के लिए चप्पल रखते हैं लेकिन बाथरूम में अलग से चप्पल रखते समय ये ध्यान रखना चाहिए कि यह सदैव दरवाजे के बाहर ही हो और चप्पल एकदम सही सलामत हो. टूटी हुई चप्पल बाथरूम में बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए.
भूल से भी न रखें गीले कपड़े अक्सर लोग बाथरूम में भीगे कपड़े छोड़ देते हैं। एक तो ये गंदे होते हैं, दूसरे ये भीगे होते हैं। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी और बहुत मात्रा में बढती है। मान्यता है कि इससे सूर्य दोष उत्पन्न होता है, जो जीवन की प्रगति को रोकता है। इसका सहज उपाय यही है कि गीले कपड़ों को तुरंत धोकर सूखने के लिए डाल दें।
तुरंत हटा दें टूटा हुआ शीशा वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि बाथरूम का शीशा टूट जाए तो उसे फौरन वहां से हटा देना चाहिए, अन्यथा ये घर के लिए गंभीर वास्तु दोष पैदा करता है। मान्यता है कि बाथरूम में टूटा हुआ शीशा लगाने से व्यक्ति को पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
पानी की न करें बर्बादी वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में पानी को बर्बाद नहीं करना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि बाथरूम में पानी लीक न हो रहा हो या कोई नल टपक नहीं रहा हो। मान्यता है कि इससे चंद्रमा दोष उत्पन्न होता है।
आज ही बंद करें इस बाल्टी का इस्तेमाल वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बाथरूम में काले रंग की बाल्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस रंग की बाल्टी घर के सदस्यों के लिए कष्टों का कारण बन सकती है। बाथरूम के लिए नीले रंग की बाल्टी को सबसे अच्छा माना गया है।
Disclaimer : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। इंडिया लिविंग न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।