ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 17 January 2025

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 50 दिनों तक रद्द किया गया

श्री माता वैष्णो देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को 50 दिनों तक रद्द किया गया

जम्मू : जम्मू रेलवे स्टेशन पर जारी मरम्मत कार्य के चलते यहां रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। पुननिर्माण के कारण पठानकोट, जम्मू, उधमपुर और कटड़ा आने वाली ट्रेनें प्रभावित हैं। ऐसे में वैष्णो देवी आने वाले यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटडा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अगले 50 दिन तक रद्द करने की घोषणा की है। हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और कटडा के बीच चलने वाली महत्वपूर्ण रेलगाड़ी है। इसके रद्द रहने से श्री माता वैष्णो देवी कटडा में माता के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मिली जानकारी अनुसार जम्मू रेलवे स्टेशन पर इन दोनों मरम्मत कार्य के चलते अगले 50 दिन तक 65 ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा कई रेल गाड़ियों को री-शेड्यूल भी किया गया है।