ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 30 August 2023

मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर यूज़ करना हो सकता है खतरनाक , चार्जिंग लगाकर Game खेल रहा था बच्चा, हो गया ये हादसा

Using the mobile while it is charging can be dangerous, a child was playing a game while it was charging, this accident happened
Using the mobile while it is charging can be dangerous, a child was playing a game while it was charging, this accident happened
नेशनल न्यूज़ : मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर फोन चलाना या गेम खेलना हो सकता है खतरनाक है इसका एक ताजा दर्दनाक मामला यूपी के ललितपुर जिले से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां मोबाइल को चार्जिंग में लगाकर एक बच्चा गेम खेल रहा था कि इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। गेम खेलते समय अचानक मोबाइल फोन में इतना खतरनाक धमाका हुआ कि वो बुरी तरह झुलस गया और आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मदनपुर थाना क्षेत्र के बिदौरा गांव के रहने वाले उत्तम सिंह घर में जब अपना मोबाइल फोन चार्जिंग में लगाकर चले गए तभी बच्चा सचिन उस पर गेम खेलने लगा. गेम खेलते-खेलते अचानक से मोबाइल में विस्फोट हो गया और तेज धमाका हुआ। जिसकी वजह से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे बच्चे के दोनों हाथ और उंगलियां बुरी तरह से झुलस गए है लेकिन अभी हालत खतरे से बाहर है। बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी देश में ऐसे कई अलग-अलग मामले सामने आ चुके है। इसके बावजूद लोग सावधानी नहीं बरतते। [metaslider id=25498]