Saturday, 03 January 2026
World
वेनेजुएला पर अमेरिका का हमला : पत्नी समेत राष्ट्रपति मादुरो अमेरिका के कब्जे में
इंटरनेशनल न्यूज़ : डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर हमला कर पत्नी समेत राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका के कब्जे में ले लिया है. इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने वेनेजुएला पर अमेरिकी कंट्रोल और तेल पर कब्जे का ऐलान कर दिया है. ट्रंप ने मादुरो को आपराधिक नेटवर्क का सरगना बताया. उन्होंने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला को अमीर, स्वतंत्र और सुरक्षित बनाएगा लेकिन फिलहाल अमेरिकी शासन के अधीन होगा.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, यह सफल ऑपरेशन हर उस व्यक्ति के लिए चेतावनी है जो अमेरिकी संप्रभुता को खतरा पहुंचाएगा. वेनेजुएला पर हमले के बाद अब अमेरिकी सत्ता को कोई चुनौती देनी की हिम्मत नहीं जुटाएगा. वेनेजुएला के नेताओं और सेना को यह समझना चाहिए कि मादुरो के साथ जो हुआ वह उनके साथ भी हो सकता है. अगर वो अपने लोगों के साथ न्याय नहीं करेंगे तो उनके साथ भी ऐसा होगा.
ट्रंप ने कहा, तानाशाह मादुरो आखिरकार वेनेजुएला से चला गया है. लोग अब आजाद हैं. हम वेनेजुएला के लोगों को अमीर, आजाद और सुरक्षित बनाएंगे. तानाशाह मादुरो बहुत बड़े क्रिमिनल नेटवर्क का सरगना था. जो अमेरिका में जानलेवा और गैर-कानूनी ड्रग्स की तस्करी के लिए जिम्मेदार था. मादुरो और उसकी पत्नी को जल्द ही अमेरिकी न्याय का सामना करना पड़ेगा. अमेरिकी धरती पर उन पर मुकदमा चलेगा.