ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 November 2022

जालंधर में पाइरेट्स ऑफ़ ग्रिल रेस्ट्रोरेंट से लिए केक से कॉकरोच निकलने पर हंगामा

Uproar over cockroach coming out of cake taken from Pirates of Grill restaurant in Jalandhar
Uproar over cockroach coming out of cake taken from Pirates of Grill restaurant in Jalandhar
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि महानगर के गुरु नानक मिशन चौक के नज़दीक स्थित पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट में उस समय हंगामा हो गया जब यहां नवांशहर से आए कुछ युवकों ने केक ऑर्डर किया और उसमे से कॉकरोच निकल गया। मिली जानकरी अनुसार पीड़ित युवकों द्वारा इसकी वीडियो भी बनाई गई है। जिसमें केक में निकला कॉकरोच साफ दिखाई दे रहा है। वहीँ जब इस मामले को लेकर युवक ने रेस्टोरेंट के मालिक से बात की तो पहले रेस्टोरेंट के मालिक इस बात को मानने के लिए तैयार ही नहीं थे कि उनके यहां से गए केक में कॉकरोच निकला है। लेकिन जब युवकों ने इसकी वीडियो दिखाई तो रेस्टोरेंट के मालिक युवकों को कहने लगे कि आपके पैसे वापस कर देते हैं। इस पर नवांशहर से आए युवकों ने कहा कि सवाल पैसे वापस करने या ना करने का नहीं है बल्कि लापरवाही का है। [metaslider id=25498]