Thursday, 13 January 2022
Politics
UP विधानसभा चुनाव 2022 : कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की , इनमे 50 महिलाएं भी शामिल
[metaslider id=9199]
लखनऊ : आपको बता दे कि UP विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीँ इसमें 50 महिलाएं भी हैं। इसके अलावा चौंकाने वाला नाम उन्नाव रेप पीड़िता की मां का है। बता दे कि प्रियंका ने उनको उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा लखीमपुर में चीरहरण कांड की पीड़िता रितु सिंह को मोहम्मदी सीट से टिकट दिया गया है।
वहीँ प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारे उम्मीदवारों की सूची एक नया संदेश है। उन्होंने कहा 40% महिलाओं के साथ 40% युवाओं को भी रखा गया है। उन्होंने कहा हमें आशा है कि इनके जरिए हम एक नई तरीके की राजनीति करेंगे। जिन महिलाओं को टिकट दिए गए हैं, उनमें कुछ पत्रकार हैं कुछ अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा समाजसेवी महिलाओं की सूची में वह महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्होंने संघर्ष किया है और उन पर अत्याचार भी हुआ है।
[metaslider id=711]
[metaslider id=1461]
[metaslider id=1461]