Monday, 16 January 2023
Jalandhar
पंजाब की छुप्पी संगीत प्रतिभा और उभरते संगीतकारों को खोजने के लिए अद्वितीय टैलेंट हंट “जे.एल.पी.ऍल-गाउँदा पंजाब†हुआ लॉन्च
[metaslider id=24944]
जालंधर : जे ऍल प्रोडक्शंस के निदेशक मेहताब चौहान और पंजाबी संगीत उद्योग की प्रसिद्ध रचनात्मक शख्सियत जरनैल घुमान ने यहां जालंधर में आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी तरह के अनूठे टैलेंट हंट प्रोग्राम “जे.एल.पी.ऍल- गाउँदा पंजाबâ€- “इक पिंड इक कलाकार†के लॉन्च की घोषणा की।
इस अनूठे मंच के बारे में बात करते हुए, जे ऍल प्रोडक्शंस के निदेशक और शो के क्रिएटिव हेड, जरनैल घुमान ने बताया कि, “इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंजाब के हर कोने से समृद्ध और गुणवत्तापूर्ण प्रतिभाओं को सामने लाना है और जो कलाकार इस योग्य हैं उन्हें सही मायने में एक उचित एक्सपोजर और ऐसा मंच प्रदान करना है जिसके वे हकदार हैं। उन्होंने कहा कि हम चंडीगढ़ और पंजाब के 23 जिलों के दूर-दराज के कोने-कोने से भी प्रतिभाशाली नवोदित कलाकारों, गायकों, लेखकों और संगीतकारों की तलाश कर रहे हैं।
प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 वर्ष से 35 वर्ष रखी गई है । राज्य के कोने-कोने से प्रतिभाओं को बाहर लाने के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों, सभागारों, सोशल क्लबों आदि से जमीनी स्तर पर आन वाले दिनों में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। “जे.ऍल.पी.ऍल- गाउँदा पंजाबâ€- “इक पिंड इक कलाकर†के कुल 26 शो आयोजित किए जाने हैं, जिसमें लगभग 600 उभरते गायकों को अपने कौशल और प्रतिभा को पेश करने का अवसर मिलेगा।
जे ऍल प्रोडक्शंस के निदेशक मेहताब चौहान ने कहा कि, “जे.ऍल.पी.ऍल- गाउँदा पंजाबâ€- “इक पिंड इक कलाकार†एक ऐसा मंच है जो पंजाबी गायकों और संगीतकारों को दुनिया भर के दर्शकों से जोड़ने में मदद करेगा। शो के मुख्य कलाकारों को “जे.एल.पी.एल- गाउँदा पंजाब†टीम द्वारा लाइव प्रदर्शन और स्टूडियो रिकॉर्डिंग के लिए तैयार किया जायेगा और जे. एल. प्रोडक्शंस द्वारा इन सभी कलाकारों को आगे बढ़ने का मौका दिया जायेगा।
इसके इलावा जे. एल. प्रोडक्शंस द्वारा “जे.एल.पी.एल. गाउँदा पंजाब†शो में भाग लेने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु कई अवसर प्रदान किये जायेंगे। जिन शहरों/जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहां कार्यक्रम से संबंधित प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की जाएंगी।â€
इस शो के लिए पहला ऑडिशन जालंधर में 17 जनवरी, 2023 को सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में होगा। भाग लेने के इच्छुक लोग www.gaundapunjab.live पोर्टल पर नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं
यह शो भारत में “बल्ले बल्ले†और “द अनम्यूट†और विदेशों में “जस पंजाबी†(जस पंजाबी) पर साप्ताहिक प्रसारित किया जाएगा। इसके साथ ही “गाउँदा पंजाब†का प्रसारण कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी किया जाएगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूट्यूब और फेसबुक पर सोशल मीडिया हैंडल †जे ऍल रिकार्ड्स †पर भी किया जाएगा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जे.ऍल.पी.ऍल के निदेशक परमजीत सिंह चौहान, शिप्रा चौहान, मुख्य समन्वयक फूलराज सिंह और शो के निदेशक धर्मिंदर आनंद भी मौजूद थे, जिन्होंने “गाउँदा पंजाब-इक पिंड इक कलाकार†कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दी।
[metaslider id=25498]