Monday, 03 July 2023
Punjab
अमृतसर में अज्ञात हमलावरों ने नौजवान पर की अंधाधुंध फायरिंग, 2 गोलियां लगने के बाद युवक गंभीर ज़ख़्मी
अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर में ताबतोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक नौजवान पर अंधाधुंध फायरिंग कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है। फायरिंग दौरान नौजवान को 2 गोलियां लगी, जिससे कि वह बुरी तरह से घायल हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी अनुसार फाइनेंसर व मजीठा रोड स्थित न्यूट्री कुल्चा पॉइंट के मालिक पर यह गोलियां चली है। युवक का कहना है कि आज कुछ अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तथा उस पर जानलेवा हमला कर फायरिंग कर दी। जिससे कि 2 गोलियां लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की छानबीन जारी है।
[metaslider id=25498]