ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 28 October 2021

बेरोजगार टीचरों ने शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी के बाहर किया प्रदर्शन , पानी की टंकी पर चढ़े अध्यापक

Unemployed teachers demonstrated outside Education Minister Pargat Singh's kothi, teachers climbed on water tank
Unemployed teachers demonstrated outside Education Minister Pargat Singh's kothi, teachers climbed on water tank
जालंधर : जालंधर में बीएड टेट पास बेरोजगार टीचरों ने सुबह नौ बजे बस अड्डे पर पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। वहीँ इसके बाद उन्होंने दोपहर को शिक्षा मंत्री परगट सिंह की कोठी का भी घेराव किया। वहीँ पुलिस के साथ टीचरों की झड़प भी हुई। वहीँ धक्का-मुक्की में एक महिला शिक्षक बेहोश हो गई, इसके अलावा कई घायल भी हुए। वहीँ मिली जानकारी अनुसार कुछ शिक्षकों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया । लेकिन शिक्षकों ने प्रदर्शन जारी रखा। वहीँ पर्दशन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री 9000 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी नहीं करते तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा मंत्री से अब तक उनकी तीन बार मीटिगें हो चुकी हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय उन्हें कुछ नहीं मिला। [metaslider id="1461"]