Wednesday, 02 March 2022
Jalandhar
Ukraine-Russia-war - रूस की बड़ी धमकी- अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो नतीजे होंगे भयानक
[metaslider id=711]
मॉस्को/कीव : बता दे कि यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। वहीँ खार्किव समेत कई शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में कई लोगों की मौत होने की खबर है। मिली जानकारी अनुसार आज सुबह रूस ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार रूस के विदेश मंत्री ने बुधवार को इशारों ही इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली। बोले - अगर थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खतरनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी होगा। प्राप्त जानकारी अनुसार यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत का दूसरा दौर आज पोलैंड में होगा। हालाँकि बातचीत से पहले जेलेंस्की ने कहा कि जब तक यूक्रेन के शहरों पर रूसी हमला जारी रहेगा, तब तक शांति की कोई गुंजाइश नहीं है।
[metaslider id=1461]