ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 27 June 2025

पंजाब में भीषण हादसे में दो किशोरों की मौत, स्कूटी की कार से हुई टक्कर

पंजाब में भीषण हादसे में दो किशोरों की मौत, स्कूटी की कार से हुई टक्कर

पंजाब : पंजाब के फाजिल्का में भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां स्कूटी सवार दो युवकों की कार के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुल गए। वहीं स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। कार और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हुई है। फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्कूटी और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा फिरोजपुर हाईवे पर गांव बहक खास के पास शुक्रवार को हुआ है। बताया जा रहा है मरने वाले दोनों किशोर 14 और 15 साल के थे .

[metaslider id=34068]

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे सैलून से हेयर कटिंग करवाकर लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने गाड़ी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

[metaslider id=24944]

दोनों बच्चे झुग्गे गुलाब सिंह गांव के रहने वाले हैं। मृतक किशोरों की पहचान सरूप सिंह (15) और इशांत कंबोज (14) के रूप में हुई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। एसएचओ हरदेव सिंह बेदी का कहना है कि मामले में जांच जारी है।