ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 27 June 2021

ज्वेलरी शोरूम में हुई सवा करोड़ के गहनों की बड़ी चोरी, दुकान पर काम करने वाले कारीगर ने ही दिया वारदात को अंजाम

two-crore-rupees-gold-theft-in-a-jewelery-showroom-in-sector23-chandigarh
two-crore-rupees-gold-theft-in-a-jewelery-showroom-in-sector23-chandigarh
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक बार फिर बड़ी चोरी की घटना सामने आयी है। सेक्टर-23 स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपित शोरूम की तिजोरी काटकर करीब सवा करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर फरार हो गया। सेक्टर-23 स्थित यह शोरूम बंगाली कारीगर का बताया जा रहा है, जिसमें यह घटना हुई है। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे । वहीं, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। वहीं, चंडीगढ़ समेत पूरी ट्राईसिटी में अलर्ट जारी कर दिया है। [metaslider id="9199"] सेक्टर 23 के एससीओ नंबर 45 स्थित महालक्ष्मी डायमंड ज्वेलर्स में सवा करोड़ के गहनों की चोरी हुई है। बड़ी बात यह है कि शॉप के मालिक अनूप कोहली ने बताया कि जिस कारीगर ने तिजोरी तोड़कर सवा करोड़ रुपये के गहनों की चोरी की है उसका कल जन्मदिन था। दुकान में देर रात उस कारीगर ने अपने बाकी साथी कारीगरों को बर्थडे पार्टी दी। इस बर्थडे पार्टी में आरोपित कारीगर में बाकी कारीगर साथियों को कोक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे कि सभी कारीगर बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपित कारीगर ने करीब 50 किलो वजन की तिजोरी को कटर से काटकर उसमें रखे सवा करोड़ के गहने व डायमंड चोरी कर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जो आरोपित कारीगर सवा करोड़ के गहने चोरी कर फरार हुआ है वह मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला है। आरोपित का नाम आकाश है जो कि मूल रूप से कोलकाता के जिला हुगली का रहने वाला है। [metaslider id="1461"]     source link