Sunday, 27 June 2021
National
जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पर ड्रोन की मदद से हुए दो बम धमाके-दो घायल
[metaslider id="711"]
जम्मू : जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट में आज यानि रविवार तड़के 1.27 बजे और 1.32 बजे के करीब दो बम के धमाके हुए हैं। इस विस्फोट में दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। इनकी पहचान अरविंद सिंह और एलएसी एसके सिंह के रूप में हुई है। इन दोनों को तुरंत एयरफोर्स स्टेशन जम्मू में स्थित एमआइ कक्ष में प्राथमिक उपचार किया गया।
इसी बीच एयर वाइस चीफ मार्शल विक्रम सिंह भी जम्मू पहुंच गए हैं। वह अधिकारियों से इस संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा करेंगे और मौजूदा हालात का जायजा लेंगे। इसके अलावा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी गहन विचार विमर्श किया जाएगा।
[metaslider id="1461"]
एनआइए की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। एनआइए टीम में शामिल अधिकारी व जवान घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच पड़ताल करेंगे कि आखिर तड़के किस क्षेत्र से ड्रोन की मदद से टेक्निकल एयरपोर्ट पर बम धमाके किए गए हैं।यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि टेक्निकल एयरपोर्ट में आज तड़के हुए दो बम धमाके एक नहीं बल्कि दो ड्रोन की मदद से किए गए हैं।
टेक्निकल एयरपोर्ट पर सेना और पुलिस बम निरोधक दस्ते सहित पहुंच चुकी है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है। किसी को भी एयरपोर्ट मार्ग के बाहर से आने-जाने की अनुमति नहीं है। जानकारी के अनुसार, आज यानि रविवार तड़के टेक्निकल एयरपोर्ट जो एयरफोर्स के अधीन आता हैं, में दो बम धमाके हुए हैं। पहला धमाका एयरपोर्ट की बिल्डिंग में हुआ जबकि ठीक पांच मिनट के उपरांत दूसरा धमाका जमीन पर किया गया। इस घटना के तुरंत बाद टेक्निकल एयरपोर्ट से बाहर के आने-जाने वाले मार्ग को यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
[metaslider id="5345"]
source link