Tuesday, 23 November 2021
Punjab
ट्यूशन टीचर ने नाबालिग छात्रा काे बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
[metaslider id=711]
समराला/लुधियाना : बड़ी खबर सामने आई है कि एक ट्यूशन टीचर ने नाबालिग लड़की काे अपनी हवस का शिकार बना डाला। मिली जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपित टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीचर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था । वहीँ उसके पास 14 वर्ष की नाबालिग लड़की भी ट्यूशन पढ़ने के लिए आती थी। मिली जानकारी अनुसार वह किसी के घर कमरा लेकर ट्यूशन पढ़ाता था।
मिली जानकारी अनुसार जिस दिन यह घटना हुई उस दिन आरोपित लड़की को पढ़ाने के लिए घर के चुबारे में ले गया, वहां उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया व उसकी वीडियो भी बना ली। वहीँ इसके बाद टीचर ने लड़की को धमकी दी कि यदि उसने इस बारे में किसी तो बताया तो वह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा। लेकिन जब किसी तरह इस बारे में लड़की के परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। वहीँ इसके बाद पुलिस ने आरोपित को काबू कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ़ की जा रही है।
[metaslider id=9199]