Friday, 12 May 2023
Jalandhar
फगवाड़ा में कार पर पलटा ट्रक, गाड़ी हुई चकनाचूर
जालंधर : खबर है कि जालंधर लुधियाना हाईवे पर होटल कबाना के पास एक ट्रक कार पर पलट गया। जिससे कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई, लेकिन कार में सवार 2 लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। ट्रक के ड्राइवर विपन कुमार निवासी जम्मू कश्मीर ने बताया कि वह जालंधर से रबड़ लेकर लुधियाना जा रहा था। कार उसके बराबर चल रही थी।
ड्राइवर ने कहा कि उनके आगे एक ट्राला चल रहा था। ट्राले वाले ने अचानक ब्रेक लगाई तो बराबर चल रही कार के चालक ने बचाव के लिए गाड़ी मोड़ी तो वह ट्रक के कंडक्टर साइड में लग गई। इससे दोनों गाड़ियां बेकाबू हो गई और लुधियाना से जालंधर वाली लेन पर पहुंच गईं। ट्रक कार पर पलट गया। शुक्र है कि किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ
हादसे के बाद वहां एकदम अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। वहीँ हाईवे पर लंबा जाम लगया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम को खुलवाया।
[metaslider id=25498]