ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 19 August 2021

पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें बढ़ी , आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

Troubles of former Punjab DGP Sumedh Singh Saini increased, Vigilance arrested in disproportionate assets case
Troubles of former Punjab DGP Sumedh Singh Saini increased, Vigilance arrested in disproportionate assets case
[metaslider id="711"] चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है। प्राप्त जानकारी मुताबिक आय से अधिक संपत्ति मामले में पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को विजिलेंस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीँ सैनी के अधिवक्ता ने दावा किया कि सुमेध सैनी को सिर्फ पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आपको बता दे कि पंजाब विजिलेंस ने सेक्टर 20 स्थित एक कोठी की खरीद के मामले में सुमेध सिंह सैनी पर हाल ही में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद विजिलेंस ने कोठी पर सैनी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश भी दी थी। वहीँ विजिलेंस ने जांच के लिए कोठी से कई जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए थे। इस मामले में सुमेध सिंह सैनी ने हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी दायर की थी, तब उच्च अदालत ने उन्हें जांच में सहयोग करने की शर्त पर अंतरिम जमानत दे दी थी । इसके बाद बुधवार को सुमेध सैनी अपने वकीलों के साथ देर शाम विजिलेंस कार्यालय पहुंचे, जहां पूछताछ के दौरान उन्हें विजिलेंस की तरफ से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों की जानकारी अनुसार सैनी को फिलहाल गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।  [metaslider id="9199"]